Kashi ka News. फेरी पटरी ठेला व्यवसायीयों ने टाउन वेंडिंग कमेटी अध्यक्ष को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र।

 फेरी पटरी ठेला व्यवसायीयों ने टाउन वेंडिंग कमेटी अध्यक्ष को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय वाराणसी पर राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निगम ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को पत्रक सौंप कर उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण और विनियमन) अधिनियम की धारा 3.3 के अनुसार, जब तक सभी स्ट्रीट वेंडरों का विधिवत सर्वे पूर्ण नहीं हो जाता और उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं कर दिए जाते, तब तक उन्हें उनके स्थान से बेदखल नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन वेंडरों का सामान जब्त करना और उन्हें प्रताड़ित करना कानून का उल्लंघन है। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है मनमानी कार्यवाही न्याय संगत नहीं है इस प्रकार की कार्यवाही फेरी पटरी ठेला व्यवसायीयों में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर रही है। 

अभिषेक निगम ने टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा पूर्व में निर्धारित 63 वेंडिंग जोन को सुरक्षित किया जाए।फेरी पटरी ठेला व्यवसायीयों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाई जाए। पूर्व में नगर आयुक्त द्वारा लहरतारा, चौकाघाट फ्लाईओवर नाइट मार्केट में वेंडिंग जोन बना कर पुनः स्थापित किया जाए। शहर में प्रस्तावित विभिन्न स्ट्रीट फूड हबों में फेरी पटरी ठेला व्यवसायीयों को शत प्रतिशत स्थापित की जाए की चार सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को सौपा। 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर बिंदुवार समस्याओं को सुनते हुए तत्काल आगामी 8 मई 2026, दिन शुक्रवार, दोपहर 12 बजे सभी संबंधित अधिकारियों के साथ टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक आहूत करने का निर्देश जारी किया व कहा कि पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014" अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा किसी भी फेरी पटरी ठेला व्यवसायीयों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होगा। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, संरक्षक डॉ अनिल कुमार, संरक्षक डॉ गौरव प्रकाश, अनमोल निगम, मुन्ना शाह, शिला देवी, प्रेमचंद पांडे, मनोज यादव, मनोज गुप्ता, नूर मोहम्मद, प्रकाश सोनकर, राजू केसरी, मुन्ना खान, श्याम सोनकर, विकास यादव, चमेली देवी, मनोज जायसवाल, रामचंद्र प्रजापति, सुभाष भारद्वाज, विजय यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।