Kashi ka News. प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के सेहत के लिए कांग्रेसजनों द्वारा चादरपोशी एवं दुआख्वानी।

 प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के सेहत के लिए कांग्रेसजनों द्वारा चादरपोशी एवं दुआख्वानी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय, क्रान्तिकारी, गरीबों के मसीहा, गंगा-जमुनी तहज़ीब के अलमदार प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कि पिछले दिनों लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से तत्काल मेदांता अस्पताल मे एडमिट कर इलाज पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए वाराणसी की मुकद्दस कदीमी खानकाह हज़रत लाटशाही बाबा की मज़ार, सर्किट हाउस कचहरी पर कांग्रेसजनों द्वारा चादरपोशी औल गुलपोशी के बाद दुआख्वानी की गई।

दुआख्वानी की कयादत हज़रत अल्लामा मौलाना हबीबुर्रहमान साहब क़िब्ला तथा हाफिज़ सेराज उद्दीन साहब क़िब्ला ने अल्लाह पाक से अजय राय की जल्द से जल्द अच्छी सेहत और तन्दुरूस्ती के लिए दुआ की।

इस दुआख्वानी का संयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नि0 प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह एड0 ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर कांग्रेस महासचिवद्बय हसन मेंहदी कब्बन, वक़ार अहमद सिद्दीकी, विरेन्द्र कुमार एड0, लोकेश सिंह एड0, आदर्श कुमार शर्मा एड0, सैयद अआफाक हुसैन "शान" एड0, साबिर अली, गुलाम रसूल जिलानी, हसीन अहमद, सैयद फुरकान, सैफ अहमद सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।