अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन विदिशा शाखा द्वारा पूल पार्टी का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा द्वारा शुक्रवार को कैंटोनमेंट स्थित सूर्या होटल में एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्याओं ने विभिन्न वाटर गेम्स एवं मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की संयोजिका संगीता मुरारका एवं बबीता अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। शाखा की अध्यक्षा सरोज तुलस्यान ने बताया कि यह आयोजन सत्र 2026-28 की शुरुआत सदस्याओं के मनोरंजन एवं आपसी सौहार्द को ध्यान में रखते हुए की गई है। सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
इस अवसर पर संस्थापिका अध्यक्षा मधु तुलस्यान, नीतू मुरारका, सचिव प्रीति बाजोरिया, समता डिडवानिया, सुनीता कंदोई,ऊषा तुलस्यान, रितु साह, अलका, सुजाता,श्रेया, मीना गोयल, मीनू, नैना, स्मिता आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।


