पीडिता शांभवी सिंह ने अपनी मां पर लगाया संपत्ति हडपनें का आरोप।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत केराकतपुर स्थित ब्लूमिंग किड्स स्कूल परिसर मे स्कूल के स्वामित्व व संपत्ति बंटवारे को लेकर मां विजया सिंह एवं पुत्री शांभवी सिंह के बीच का विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घर में कैद पीड़िता सांभवी सिंह ने मीडिया को बताया कि पिता मनोज कुमार सिंह के मृत्यु के बाद मेरी मां सारी संपत्ति को धीरे-धीरे करके बेंचती चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी मां की एक माफिया के साथ अवैध संबंध है, जिसे वह परिसर मे संचालित स्कूल का प्रबंधक बनाया है। मै और मेरी नाबालिक छोटी बहन वैष्वणी सिंह तथा नानी सावित्री शर्मा को परिसर निकालने हेतु आये-दिन प्रताड़ित किया जाता है। कल से हम लोग गेट पर ताला लगा के अपने आप को घर में कैद कर रखा है, मुझे भय है कि यह लोग ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर सकते हैं और हम लोगों को जान से भी मार सकते है। उन्होने कहा कि जब तक प्रशासन द्वारा हमारी सुरक्षा एवं न्याय का भरोसा नहीं मिलता तब तक हम गेट नहीं खोलेंगे, अगर जबरी गेट तोड़ा गया तो हम सभी आत्मदाह कर लेंगे।
वही दुसरे पक्ष की विजया सिंह ने कहा कि बेटी द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है तथा इस विवाद को खत्म करने के लिए हम बेटी से वार्ता करने को तैयार है। क्षेत्रीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि इस विवाद के कारण कभी भी हिंसक झड़प या अप्रिय घटना हो सकती है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी।


