Kashi ka News. अखिल भारतीय चौरसिया महासभा द्वारा पत्रकार वार्ता।

 अखिल भारतीय चौरसिया महासभा द्वारा पत्रकार वार्ता।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता का चुनाव हाजीपुर, पटना-बिहार में संपन्न हुआ था। उसमें चुने गये राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने दिल्ली में असक्षम जो (धन के अभाव में कोचिंग नही कर पाते) के लिए आईएएस, पीसीएस, इन्जिनियरिंग जैसे तैयारियों के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा किया था। इसके लिए चौरसिया फाउण्डेशन ट्रस्ट की स्थापना की गयी। जिसके तहत दिल्ली के रोहिणी में 6 मंजिला भवन निर्माण लगभग 7 करोड रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। 

यह जानकारी अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के पदाधिकारियों ने लक्सा स्थित होटल ओके इंटरनेशनल सभागार मे दी। उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में ट्रस्टीगण की बैठक 9 मई को होटल रमाडा (रामनगर रोड, कटेसर) मे आहूत की होगी, तथा आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया 10 मई को आहूत की गयी है। चुनाव अधिकारी महेश कानड़ी उज्जैन, जगत नारायण चौरसिया सिंगरौली मध्य प्रदेश, सुरेश चौरसिया पार्षद वाराणसी है। नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रक्रिया के पूर्व आम सभा आयोजित की गयी है। जिसमें पिछले 3 वर्षों में किये गये कार्यों की सूची एवं आय व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गंगाबाबू चौरसिया (पूर्व राज्यपाल सिक्किम), कैलाश नाथ चौरसिया (पूर्वमंत्री उप्र), रामेश्वर चौरसिया (पूर्व विधायक नोखा बिहार), सुरेन्द्र चौरसिया (विधायक, रामपुर कारखाना), आलोक चौरसिया (विधायक, डाल्टेनगंज) होगे। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रदीप चौरसिया, सुधीर चौरसिया, डॉ अजय चौरसिया, बाबूलाल चौरसिया, टी एन चौरसिया, गणेशनी चौरसिया, सोहनलाल चौरसिया, विजय चौरसिया आदि लोग थे।