आर्य रत्न दीनदयाल गुप्ता को दी गई श्रद्वांजलि।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महर्षि दयानन्द के अनन्य भक्त, आर्य गुरुकुलों, संस्थाओं व ट्रस्टों के पोषक, आर्य प्रतिनिधि सभा पश्चिम बंगाल के प्रधान, महर्षि दयानन्द काशी शास्त्रार्थ स्मृति न्यास के मानद संरक्षक न्यासी, परोपकारिणी सभा के न्यासी, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान, अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संस्था (पूर्वोत्तर) के प्रधान आर्य रत्न दीनदयाल गुप्ता के आकस्मिक निधन से सोमवार को आर्य समाज भोजूवीर में शोक सभा की गई।
शोक सभा मे न्यास के अध्यक्ष प्रमोद आर्य 'आर्षेय' ने कहा कि दीनदयाल गुप्ता आर्य जगत के शान, महादानी तथा तन-मन से समाज की गतिविधियों में समर्पित थें। उनके निधन से आर्य समाज की भारी क्षति हुई है। अंत में सभी ने मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परमेश्वर से उनके परिजनो को इस दुख के सहनशक्ति हेतु प्रार्थना की।
शोक सभा में न्यास के उप-प्रधान कपिल देव आर्य, मंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश बरनवाल, प्रधान लल्लू प्रसाद आर्य, चंद्रदीप आर्य, चंद्रपाल आर्य, रवि प्रकाश आर्य, वेद प्रकाश आर्य, आर्य वेद प्रकाश बृजवासी, अरुण आर्य, शशि प्रकाश आर्य, प्रदीप आर्य, विजय आर्य, मनोहर आर्य, सुशील आर्य, चन्द्रमा प्रसाद आर्य, अखिलेश आर्य, डॉ कृष्ण मोहन बरनवाल, अनन्त लाल आर्य, कृष्ण कुमार आर्य, सुनिल जायसवाल, डॉ माधुरी रानी, सीए विष्णु प्रसाद, सूरज बरनवाल, रमाशंकर आर्य, पं रामदेव शास्त्री, उदय आर्य, प्रमोद शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहें ।


