स्वर्णकार समाज द्वारा सोनार धर्मचंद्र वर्मा को दी गई श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ पुरोधा, स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के संरक्षक सोनार धर्मचंद्र वर्मा के निधन पर समाज में गहरा शोक व्याप्त है। शनिवार को दिन में ठठेरी बाजार स्थित रवि सर्राफ के प्रतिष्ठान पर उनके सम्मान में आयोजित शोकसभा में समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत व्यक्तित्व ने जीवन भर समाज की एकता, सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका यह कहना था कि सोनार जाति में पैदा हुए लोग भले ही टाइटिल कुछ भी लगाएं पर आपने नाम के आगे सोनार जरूर लिखें। उनका यह भी कहना था कि अभी जनगणना शुरू होने वाली है कम से कम डिटेल भरते समय जाति के आगे सोनार अवश्य लिखें।
ज्ञात हो शिवाला निवासी सोनार धर्मचंद वर्मा का विगत बुधवार को लगभग 72 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करत हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान मुख्य रूप से रवि सर्राफ, सरिता सर्राफ, दयाशंकर सेठ, कमलेश चंद्र वर्मा, किशोर कुमार सेठ, रौनी वर्मा, विष्णु दयाल सेठ, कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, किशन सेठ, शंकर सेठ, मोहित सोनी, इंद्रजीत सिंह, साहिल सोनी आदि मौजूद रहे।


