मातृ दिवस पर समाज सेविका आरती टंडन को किया गया सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सामाजिक संस्था यूनिवर्सल डांस वर्ल्ड द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर रामकटोरा स्थित एक होटल के सभागार में समाज के मातृ शक्तियों का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में अनेको मातृ शक्तियो का सम्मान के साथ ही काशी की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था बाबा जी की फ्री पाठशाला की संरक्षिका व समाज सेविका आरती टण्डन को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्य अतिथी भाजपा की मंत्री मीना चौबे एवं संस्था संस्थापक अभिषेक यादव द्वारा अंक वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आरती टंडन ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा 'हमारे देश में अनेक माताएं ऐसी हुई हैं जिनका वर्णन पुराणों व इतिहास में आता है। इस सम्मान के लिए संस्था का बहुत-बहुत आभार करती हूं आशा करती हूं कि आगे भी इसी तरह के कार्य करेगें। इस अवसर पर मुख्य रूप से मीना चौबे, आशुतोष यादव, राजीव टंडन सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित थे।


