काशी मे पहली बार वैश्य समाज द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। वैश्य कुल गुरू मठ (काशी) मच्छोदरी में दिन शुक्रवार को श्री श्री वामनाश्रम महास्वामी महाराज की प्रेरणा से वैश्य समाज के बच्चों का सामुहिक उपनयन संस्कार पारम्परिक वैदिक मत्रोच्चार (यज्ञोपवित्र) के साथ संपन्न हुआ।
अनुष्ठान की शुरुआत ब्रहृम मुहुर्त मे वैश्य गुरु श्री संदीप कनेकर के सानिध्य मे वैदिक पुजन व गणेश पुजन के साथ उपनयन संस्कार आरम्भ हुआ। मुख्य आकर्षण जनेऊ धारण व गायत्री मंत्र की दीक्षा थी जिसमें बालकों को अनुशासित रहने संकल्प लिया गया। उपनयन संस्कार में प्रमुख रुप से तुषार केशरी, अभिराज कान्हा, केशव सौरी बरनवाल, गौरिश बरनवाल, प्राजव, राघव, कार्तिक, अर्जुन सहित बडी संख्या मे बच्चों का उपनयन संस्कार हुआ।
कार्यक्र्म में प्रमुख रूप से अजय केशरी, संजय केशरी, राजकुमार जायसवाल, मनीष केशरी, पारस केशरी, मुरलीधर जायसवाल, प्रदीप, मान सिंह, कन्हैया जायसवाल, विनय केशरी, संदीप केशरी सहित सैकड़ो वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे।


