Kashi ka News. प्रजापति (कु.)हितकारिणी सभा की सूची समीक्षा बैठक संपन्न।

 प्रजापति (कु.)हितकारिणी सभा की सूची समीक्षा बैठक संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रविवार को महमूरगंज वाराणसी स्थित डॉ रामनयन वर्मा मुख्य संरक्षक के आवास पर प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा, सी 20/4 प्रजापति बाग, नईपोखरी, वाराणसी की प्रबंध समिति और विशेष अतिथि संरक्षक मंडल की पूर्व निर्धारित बैठक साधारण सभा सूची का निर्धारण तीन दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा मे अधिकांश सदस्यों की सदस्यता शुल्क अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, बहुतायत सदस्यता नवीनीकरण नहीं कराए। 

पांच सदस्यों की मृत्यु भी हो चुकी है तथा 6 सदस्यों को संस्था विरोधी कार्य में लिप्त पाएं जाने के कारण उन्हें निष्काषित किया जा चूका है, साथ ही बहुतायत लोगों द्वारा अपनी नयी सदस्यता हेतु सदस्यता शुल्क जमा कर नए सदस्य भी बने। वही संरक्षक मंडल की बैठक में प्रबंध समिति के अनुरोध पर आगामी चुनाव कराने पर चर्चा भी की गई। सदस्यता सूची प्रकाशन के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष प्रेमशंकर उर्फ़ कृपाशंकर प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष निशा प्रजापति, मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष मदन लाल, मुख्य संरक्षक रामनयन वर्मा, संरक्षकद्वय विनोद वर्मा, राजेंद्र चक्रवाल, गुलाब प्रसाद व रामदुलार प्रजापति, माया वर्मा, आशीष प्रजापति, पवन प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति, सोनी चक्रवाल, संजय कुमार प्रजापति इत्यादि मौजूद रहें।