Kashi ka News. कॉर्पोरेट व लव जिहाद के विरूद्ध शुरू होगा अभियान- अजीत सिंह बग्गा

 कॉर्पोरेट व लव जिहाद के विरूद्ध शुरू होगा अभियान- अजीत सिंह बग्गा

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। कॉर्पोरेट जिहाद और लव जिहाद के माध्यम से हिंदुओं की वंश वृद्धि रोककर, हिन्दू महिलाओं का जीवन नष्ट-भ्रष्ट करने तथा देश में गजवा हिंद की षड्यंत्र को रोकने के लिए वाराणसी के विविध क्षेत्रों में बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ जन जागरूकता अभियान प्रारंभ करने का निर्णय शुक्रवार को सिगरा स्थित एक आवास पर हिन्दू जनजागृति समिति व हिन्दू संगठनों ने बैठक में लिया गया। 

बैठक मे अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनजागृति पर व्याख्यान, संगोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन के साथ हर घर में व्यक्ति स्वयं की रक्षा कर सके इस के लिए "हर घर योद्धा" अभियान भी 1 से 15 जून के बीच किया जाएगा। जिसमे बेटियों, महिलाओ को निःशुल्क कराटे, नानचाकू, मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा। 

बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल, सुनील चौरसिया, अधिवक्ता संजीवन यादव, डॉ सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता दीपक सिंह, रवि श्रीवास्तव, विश्वनाथ कुलकर्णी, राजन केशरी आदि अनेको लोग उपस्थित थे ।