Kashi ka News. दशाश्वमेध के व्यापारियों ने भाजपा के जीत पर मनाया जश्न।

 दशाश्वमेध के व्यापारियों ने भाजपा के जीत पर मनाया जश्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दशाश्वमेध व्यापार मंडल समिति एवं क्षेत्रीय लोगो, व्यापारियों ने आज पश्चिम बंगाल, आसाम में भारतीय जनता पार्टी (हिंदुत्व) की जीत पर दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क के समीप जश्न मनाया। 

इस मौके सभी लोगों ने एक- दूसरे को गले लगा कर जीत की बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। राहगीरों और क्षेत्रिय लोगों में बूंदी लड्डू व झालमूडी का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद व नगर निगम उप सभापति नरसिंह दास बाबा, रमेश तिवारी, सुरेश तुलस्यान, कन्हैया दुबे, दिनेश गौड़, बंटी पाठक सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।