Kashi ka News. पूर्व मंत्री स्व अमरनाथ यादव की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन।

 पूर्व मंत्री स्व अमरनाथ यादव की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जैतपुरा स्थित ज्वरहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा के पूर्व मंत्री स्व0 अमरनाथ यादव के चतुर्थ पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के पूर्व मुख्य अतिथि, वक्ताओं एवं गण मान्य लोगों द्वारा स्वर्गीय अमरनाथ यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

संगोष्ठी मे वक्ताओं ने स्व0 अमरनाथ यादव के शिक्षक से राजनेता बनने तक के उनके संघर्ष पूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हे ईमानदार, निर्भीक, निडर और भाजपा का सच्चा सिपाही बताया और सभी ने उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारी ने नगर के किसी स्थान पर स्व0 अमरनाथ यादव की आदमकद प्रतिमा लगवाने की शासन से मांग की। 

कार्यक्रम का संचालन राजेश सेठ ने किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, दयाशंकर मिश्र दयालू, भाजपा महिला मोर्चा की नेहा कक्कड़, पार्षद विवेक चंद्र जायसवाल, अभय यादव, अशोक यादव सहित सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।