Kashi ka News. चंद्रा साहित्य परिषद द्वारा स्व0 सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध' को श्रद्धांजलि।

 चंद्रा साहित्य परिषद द्वारा स्व0 सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध' को श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) कार्यालय इंदिरानगर, चितईपुर में सुप्रसिद्ध गज़लकार स्व0 सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध' को वाराणसी के वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। 

पुष्पांजलि के बाद कवियों ने सिद्ध को समर्पित संवेदनशील रचनाएँ पढ़ीं, माधुरी मिश्रा की गज़ल 'नीम सी कडवी हूँ', डॉ सविता सौरभ ने 'रूठना आसान है' डॉ छोटेलाल सिंह मनमीत ने 'जाने वाला चला गया है' एवं कवि नरेश ने 'बाग है पर वो माली नहीं है यहाँ'' तथा अन्य कवियों ने गीत, गजलों से श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्रि डॉ सविता सौरभ, दीपक दबंग, गिरीश पांडेय, प्रियदर्शी अशोक सिंह मौर्य, नाथ सोनांचली, वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास, आनंद सिंह अन्ना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन नाथ सोनांचली, धन्यवाद ज्ञापन इंजी0 राम नरेश "नरेश" ने किया।