Kashi ka News. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस आयुक्त ने किया योगाभ्यास । वाराणसी। 12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन में इस वर्ष की थीम “योगा फार हेल्थ एजींग” एवं संदेश “हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव” के अनुरूप एक भव्य एवं प्रेरणादायी सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अगुवाई में समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, पुलिस कर्मी व अन्य स्टाफ ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्याक्रम का शुभारंभ ओम् ध्वनि व सूर्य नमास्कार के साथ हुआ, जिसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्यनमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, पद्मासन, सर्वांगासन सहित विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से आह्वान किया की आप सभी नियमित रूप से योग करें एवं परिवार तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे एक स्वस्थ्य व अनुशासित समाज की स्थापना हो सके।

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस आयुक्त ने किया योगाभ्यास।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। 12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन में इस वर्ष की थीम “योगा फार हेल्थ एजींग” एवं संदेश “हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव” के अनुरूप एक भव्य एवं प्रेरणादायी सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अगुवाई में समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, पुलिस कर्मी व अन्य स्टाफ ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्याक्रम का शुभारंभ ओम् ध्वनि व सूर्य नमास्कार के साथ हुआ, जिसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्यनमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, पद्मासन, सर्वांगासन सहित विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। 

इस दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से आह्वान किया की आप सभी नियमित रूप से योग करें एवं परिवार तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे एक स्वस्थ्य व अनुशासित समाज की स्थापना हो सके।