Kashi ka News. त्रिदेव मंदिर परिवार द्वारा 132 ब्राह्मणों को भोज एवं सम्मान ।

 त्रिदेव मंदिर परिवार द्वारा 132 ब्राह्मणों को भोज एवं सम्मान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में रविवार को मंदिर परिवार की ओर से पुरुषोत्तम मास पर 132 भूदेव युगल को विधिवत भोज कराकर सम्मान हुआ। 

सर्वप्रथम तीनों विग्रह श्रीराणी सती, सालासर हनुमान व खाटू श्याम की सुगंधित फूलों से अलौकिक झांकी तथा विभिन्न व्यंजन का भोग के तत्पश्चात आचार्य अखिलेश त्रिवेदी अरविंद शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रो का उच्चारणके साथ 132 ब्राह्मण युगलों को दिव्य भोजन करवाकर मंदिर सेवक परिवार के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, अनुप सराफ अन्य सदस्यगणों ने सभी ब्राह्मणों को टीका, धोती, कुर्ता, दुपट्टा, बैग के साथ साड़ी ब्लाउज, बैग, छाता एवं नगद दक्षिणा देकर विदाई किया गया। 

अध्यक्ष भरत सराफ मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह पावन पुरुषोत्तम मास में ब्राह्मणों की सेवा करनी चाहिए। ब्राह्मण विष्णु के अवतार है उनकी सेवा ही ईश्वर सेवा है। विष्णु की अनंत कृपा और भक्ति का है पुरुषोत्तम मास धर्म-कर्म करने से आने वाले युवाओं को बोध होता है। संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि पिछले दो रविवार को 66 ब्राह्मण जोड़ों का सम्मान किया गया था।