सियासी हिस्सेदारी व अधिकारों के लिए काशी मे होगा 'सोनार महासमागम-2'।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को चौक स्थित अग्रवाल भवन में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी सितंबर माह में आयोजित ‘सोनार महासमागम-2’ की तैयारियों को लेकर प्रयागराज, चंदौली, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, शाहजहांपुर, कानपुर आदि 20 जिलों से स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने महासमागम को ऐतिहासिक व सफल बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा स्वर्णकार स्वाभिमान यात्रा निकालने की रूपरेखा भी तैयार की गई। परिचर्चा में समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर मुखर चर्चा हुई।
स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संस्थापक इंजी0 योगेंद्र कुमार ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब स्वर्णकार समाज को अपने राजनीतिक अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व के लिए संगठित होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोग विभिन्न राजनीतिक दलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब समय की मांग है कि व्यक्तिगत और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाज के हितों को सर्वोपरि रखा जाए। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ ने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों में स्वर्णकार समाज को कई प्रकार की प्रताड़नाओं और उपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है। इससे मुक्ति पाने के लिए समाज का राजनीतिक रूप से सशक्त और संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव नीलम सर्राफ ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि स्वर्णकार समाज अपनी ताकत को पहचाने, जागरूक बने और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठित होकर आगे आए। पूर्वांचल अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने समाज को संगठित होकर एक आवाज बुलंद करने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने कहा कि किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए मजबूत नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बीच से सक्षम नेतृत्व तैयार करने तथा उसे आगे बढ़ाने का आग्रह किया और समाज के भीतर आपसी मतभेदों को भुलाकर सामूहिक हित में कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि आगामी सोनार महासमागम-2 के माध्यम से समाज की एकता, स्वाभिमान, राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों की आवाज को मजबूती प्रदान की जाएगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जीएसटी कमिश्नर शारदा शंकर सिंह, संचालन जिलाध्यक्ष किशोर सेठ एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव अरुण सोनी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से समरजीत सिंह मिर्जापुर, अनूप वर्मा शाहजहांपुर, अमर जौहरी जौनपुर, उदय प्रताप मऊ, संदेश भटनी, गौतम कुमार आजमगढ़, सुनील सर्राफ बलिया, आनंद प्रकाश कानपुर, संजय रेणुकूट, कैलाश गाज़ीपुर, राजनाथ वर्मा प्रयागराज, हरिशंकर भदोही, कमला सोनी बहराइच, कंचन वर्मा बलिया, चिंतामणि वर्मा, सुनीता वर्मा, रश्मि वर्मा शाहजहांपुर, कृष्ण नारायण सोनी, अनिल चंचल, रौनी वर्मा, कमल कुमार सिंह, पंकज सर्राफ, विष्णु दयाल सेठ, किशन सेठ, बेबी सेठ, सुनंदा सेठ, बलिया जिलाध्यक्ष मीना कुमारी, प्रयागराज जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, संतोष सेठ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, घनश्याम सेठ, जनार्दन वर्मा, सुशील सेठ सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।


