चंद्रा साहित्य परिषद द्वारा सिंगरौली में 21 साहित्यकारों का सम्मान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
सिंगरौली। चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) द्वारा रविवार को बलियरी, बैढ़न स्थित नरेश निवास सभागार मे काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संयोजन संस्था के सिंगरौली इकाई प्रभारी सह अध्यक्ष कवि प्रविन्दु दूबे चंचल द्वारा किया गयाI
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण इंटर नेशनल प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक जगत नारायण चौरसिया, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राम नरेश "नरेश" तथा अध्यक्ष मनोहर लाल वर्मा रहेI
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत माँ सरस्वती और स्मृतिशेष चंद्रावती नरेश के चित्र पर पुष्पार्पण करके सुश्री विभा तिवारी के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश एवं संस्था के कवि प्रविन्दु दूबे चंचल द्वारा मुख्य अतिथि और सभी कवियों/कवयित्रियों को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह और "मड़ये की हरदी" पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जगत नारायण चौरसिया ने सभी सम्मानित 21 कवियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) ने छोटे-बड़े साहित्यकारों को जो एक सम्मानित साहित्यिक मंच दिया है, इस पुनीत साहित्य सेवा के लिए हम राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम नरेश "नरेश" को हम बहुत-बहुत बधाई और शुभ कामनाएं देते हैं।
जिला सिंगरौली के प्रभारी /अध्यक्ष प्रविंदु दूबे चंचल ने कहा कि लोक भाषा, संस्कृति और भोजपुरी गीत परम्परा को आगे बढ़ाने में भोजपुरी साहित्य लेखकों एवं कवियों के बीच कवि नरेश अपने को आज लोक कवि के रूप में प्रतिष्ठापित कर चुके हैं। अध्यक्ष मनोहर लाल वर्मा ने कहा कि मड़ये की हरदी- गीत संग्रह, भोजपुरी के पारंपरिक लोक गीतों की अनमोल धरोहर है। काव्य गोष्ठी मे राम खेलावन मिश्रा, प्रवीण तिवारी, डॉ हरि विलास गुप्त हरि, प्रविन्दु दूबे चंचल, राम नरेश नरेश, कीर्ति अभिमन्यु पाठक, सागर गुप्ता, नारायण दास विकल ने काव्य संध्या को शीर्षस्थ बुलंदियों तक पहुंचाया। मनोहर लाल वर्मा, राम मिलन उपाध्याय, के पी सोनी, सुरेंद्र प्रसाद शाह, श्रीकमल शुक्ल "अज्ञान" सहित सिंगरौली, सोनभद्र आदि से आये रचनाकारों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत किये।


