Kashi ka News. 25 जून को निकलेगी श्री काशी विश्वनाथ वार्षिक जल कलश यात्रा।

 25 जून को निकलेगी श्री काशी विश्वनाथ वार्षिक जल कलश यात्रा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। विगत 27 वर्षों से सुप्रभातम् एवं काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति (हरिश्चंद्रघाट) के संयुक्त प्रयास से ज्येष्ठ मास निर्जला एकादशी को श्री काशी विश्वनाथ वार्षिक कलश यात्रा का आयोजन होता आ रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य बाबा विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक करना है। उक्त जानकारी सुप्रभात परिवार के पदाधिकारीयों ने लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। 

उन्होंने बताया कि शंकराचार्य की प्रेरणा से सन् 1999 में कलश यात्रा प्रारम्भ हुई। इस वर्ष, 25 जून को वैदिक विद्वान अमरकांत द्वारा मुख्य जजमान मयंक माहेश्वरी एवं तनुश्री माहेश्वरी के हाथों राजेंद्र प्रसाद घाट पर कलश का एवं माँ गंगा का पूजन प्रातः 6:30 बजे प्रारम्भ करके 7 बजे से कलश-यात्रा प्रारम्भ की जायेगी। यात्रा में डमरूवादक, शंखदल, पीएससी. बैण्ड, नंदी पर शिव-पार्वती बिराजमान एवं भजन मंडली के साथ श्री काशी विशेश्वर मंदिर जायेगी। मंदिर पहुँचकर कलश धारक जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक किया जायेगा। सभी कलश-धारक के समिति द्वारा जारी पास रहेगा। जिसे लगाकर एवं कलश लेकर जलाभिषेक को जायेंगे। रास्तेभर जल छिड़काव एवं पुष्पवर्षा समाजसेवी संस्था मारवाड़ी समाज द्वारा किया जायेगा। अनेक धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर पेयजल एवं कलश यात्रा का स्वागत किया जायेगा। बाल सखा परिषद् द्वारा बाँसफाटक सभी कलश धारकों का जल से पद-प्रक्षालन किया जायेगा।  

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के विशिष्ट अतिथि नीलकंठ तिवारी विधायक, विकास प्राधिकरण के मानस सदस्य अम्बरीश सिंह 'भोला' कलश यात्रा में चलेंगे। 11 रजत-कलश में दूध एवं पवित्र नदियों (सिंधु नदी, ब्यास, झेलम, मानसरोवर, प्रयागराज कुम्भ, गंगा, ऋषिकेश) का जल. जल लेकर अतिविशिष्ठ लोग चलेंगे। परमाचार्य जी के रथ के साथ श्री कांची कामकोटि मठ के सुब्रमण्यम (मणी) कलश यात्रा की शोभा बढ़ायेंगे। सुप्रभातम् के सचिव स्व. राजकिशोर गुप्ता (राजबन्धु) की फोटो को कलश-यात्रा में शामिल करके श्रद्धांजलि दिया जायेगा। श्री श्याम मंडल द्वारा रास्ते भर भजन-कीर्तन चलेगी। सेठ किशोरी लाल जालान सेवा ट्रस्ट द्वारा बाँसफाटक पर कलश-धारकों पर पुष्पवर्षा एवं पेयजल वितरण तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया जायेगा। श्री हनुमान सेवा समिति नेवादा के रामबली मौर्या जी अपने सहयोगियों के साथ सुगमता से कलश वितरण करेंगे। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन 'अरिंदम', मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी व काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति के कार्यकर्ता कलश वितरण का संचालन करेंगे। प्रेस वार्ता में दिलीप सिंह, उमाशंकर अग्रवाल, निधि देव अग्रवाल, वी एस सुब्रमण्यम आदि लोग उपस्थित थे।