Kashi ka News. वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463 वां बलिदान दिवस मनाया गया।

 वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463 वां बलिदान दिवस मनाया गया।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। राजातालाब आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के वीरभानपुर स्थित साई मंदिर के पास कलश वाटिका में बुधवार को अखिल भारतीय गोंड महासभा 403/1950 ब्रांच हावड़ा जनपद शाखा वाराणसी के तत्वाधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का 463 वां बलिदान दिवस मनाया गया।

शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत संगठन के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विजय कुमार गोंड व जिलाध्यक्ष मोहन शाह ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के लोगों ने रोहनिया विधायक को वाराणसी में निवासरत गोंड जाति के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र न बनने से गोंड जाति के बच्चों को नौकरी से वंचित होने एवं अन्य समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र सौपा। विधायक ने गोंड समाज के मेधावी छात्रो सम्मानित किया। संचालन कुलदीप गोंड ने किया।

कार्यक्रम में अजीत पटेल, मानस सिंह, कन्हैया गोंड, अभिमन्यु सिंह, अमित गोंड़, हंसराज गोंड, चंद्रमोहन गोंड़, राजकुमार गोंड, अवधेश गोंड, राजेश गोंड, मुन्ना, प्रभाकर गोंड़ सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।