संस्था खुशी की उड़ान द्वारा कुष्ठ आश्रम मे सामग्री वितरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खुशी की उड़ान संस्था द्वारा वाराणसी स्थित कुष्ठ आश्रम (संकट मोचन के समीप) में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आश्रम मे संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं को नई साड़ियाँ, पुरुषों को वस्त्र, बच्चों को खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ प्रदान कीं। इसके साथ ही फल, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान वितरित कर आश्रमवासियों के जीवन में खुशियाँ बाँटने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका, अध्यक्ष अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही संस्था का उद्देश्य है। निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य कर टीम ने मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, रितेश मिश्रा माहिर सोनी, कृतिका, नेहा, प्रेमलता, सुजीत शर्मा, अमित कुशवाहा सहित पूरी टीम उपस्थित रही। सदस्यों ने आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में आश्रम के निवासियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के सेवा कार्यों की सराहना की।


