निर्जला एकादशी पर श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आज लक्सा स्थित श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु की रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी एवं मंदिर परिसर को भी फूलों और पत्तियों झालरों से सजाया गया।
इस अवसर पर भजन, संध्या के आयोजन मे स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रभु श्याम को अपने मीठे-मीठे भजनों से रिझाये 'सांवरे की महफिल को सांवरा ही सजाता है, मोर छड़ी लहराई रे चालो चालो खाटू श्याम चाला बाबा को बुलावा आयो है'। 'हारे हारे हारे हारे का सहारा तू' एव कीर्तन की है रात बाबा थाना आज आना पडसी'। प्रभु को प्रसाद व सरवत चढ़ाया गया जो भक्तों में वितरण हुआ।
संयोजन में संस्था के अध्यक्ष दीपक तोदी, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल, संदीप शर्मा कानू, चन्दन तोदी, सुशील गाड़ोदिया, राजेश तुलस्यान, मदन मोहन पोद्दार, अजय खेमका सहित काफी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।


