भाविप काशी प्रान्त के अध्यक्ष बने हरविन्दर वालिया।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय दायित्व ग्रहण समारोह तथा “संकल्प सिद्धि” एवं महिला समागम “वीरांगना वैभव” का आयोजन कैण्टोमेन्ट स्थित होटल सूर्या में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निदर्शना गोवानी अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ भारती तथा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टण्डन ने नवगठित प्रान्तीय कार्यकारिणी एवं हरविन्दर वालिया ने प्रान्तीय अध्यक्ष, डॉ सचिन अग्रवाल ने प्रान्तीय महासचिव विवेक तिवारी ने प्रान्तीय वित्त सचिव, उपाध्यक्ष विवेक सूद, विष्णु सेठ, प्रान्तीय संगठन सचिव ऋषि शुक्ला, गतिविधि संयोजक (महिला सहभागिता) डॉ प्रियंका जायसवाल, (सेवा) विशाल कपूर, (संस्कार) कमलेश सिंह, (सम्पर्क) गिरीश गुप्ता, (पर्यावरण) राकेश मिट्ठा, प्रान्तीय सचिव विनीता सिंह एवं कमल सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने दायित्व ग्रहण किए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निदर्शन गोगानी ने “वीरांगना वैभव” को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण को समाज निर्माण की आधारशिला बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में हरविन्दर वालिया ने कहा कि काशी प्रान्त को संगठनात्मक उत्कृष्टता, सेवा विस्तार एवं शाखा सशक्तिकरण के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी। सचिन अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं अपितु सेवा, संस्कार और समर्पण की जीवंत परंपरा है । हमारा लक्ष्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं अपितु समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनना है। महिला समागम “वीरांगना वैभव” के अंतर्गत काशी प्रान्त की सभी पूर्व महिला सहभागिता प्रमुखों एवं दायित्वधारियों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। वीरांगना वैभव कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रान्तीय महिला सहभागिता प्रमुख डॉक्टर प्रियंका जायसवाल, क्षेत्रीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रद्धा अग्रवाल एवं पूर्व प्रान्तीय महिला संयोजिका मीना सिंह के संयोजन व नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला सहभागिता प्रमुख डॉ शिप्राधर, क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए मुकुल शाह, क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख अजीत मेहरोत्रा, क्षेत्रीय संरक्षक जगदीश झुनझुनवाला, राष्ट्रीय ट्रस्ट एवं प्रापर्टी प्रमुख सी. ए. संजय ओझा, राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख आलोक कपूर, पूर्व महिला सहभागिता प्रमुख मीना सिंह, प्रान्तीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रान्तीय मार्गदर्शक मण्डल के ब्रहमानन्द पेशवानी, अनिल जाजोदिया, रमेश लालवानी, रवि प्रकाश जायसवाल, प्रमोद राम त्रिपाठी, कैलाश नाथ सहित अनेक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रान्तीय दायित्वधारी उपस्थित रहे। संचालन विवेक सूद एवं आरती अरोड़ा ने किया ।


