संगत चेतन मठ मे मनाया गया गुरू अर्जन देव की शहीदी दिवस।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। शहीदों के सरताज पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव महाराज की 420 वीं महान शहीदी दिवस पर गुरुवार को विशेश्वरगंज स्थित काशी निर्मल संप्रदाय डेरा संगत चेतन मठ मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मठ के महंत बलविंदर सिंह महाराज ने बताया कि सुबह सुखमनी साहिब का पाठ, पांच वाणीयों से किया गया तत्पश्चात गुरु ग्रंथ साहिब की एवं गुरू अर्जन देव की महाआरती और अरसाद के बाद श्रद्धालुओं तथा राहगीरों में घुघरी, हलवा तथा लस्सी का वितरण शुरू हुआ जिसमें रात्रि तक चला जिसमे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाराज ने काशी वासियों से अपील की कि सभी धर्म के राह पर चले, यही गुरुओं के प्रति सच्ची उपासना होगी।
इस अवसर पर नीचीबाग गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी जगतार सिंह, प्रबंधक महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्र, नरेंद्र कुमार मिश्र, महेंद्र मिश्र, संकल्प मिश्र, प्रथम मिश्र, हनी मिश्र, मोहित मिश्र सहित सैकड़ो श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


