Kashi ka News. अब नए कलेवर मे मरीजों के सेवार्थ लक्ष्मी हॉस्पिटल का शुभारंभ -डॉ अशोक राय

 अब नए कलेवर मे मरीजों के सेवार्थ लक्ष्मी हॉस्पिटल का शुभारंभ -डॉ अशोक राय

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। चिकित्सा के क्षेत्र में बीते 25 सालों से अधिक समय से मरीजों के सेवार्थ समर्पित लक्ष्मी हॉस्पिटल एक बार फिर से नये कलेवर में शुरू होकर वाराणसी के चिकित्सा जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रबंध निदेशक डॉ अशोक राय ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस नए अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को बेहद आधुनिक, विश्वसनीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। चौबीसों घटें डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, हाइजीनिक और मॉडर्न मॉड्यूलर ओटी के साथ ही हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक राय के साथ-साथ विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहेगी। 

आधुनिक लैब, एक्स-रे अन्य जांच सुविधाएं एवं आईसीयू और एनआईसीयू के गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं के लिए विशेष गहन चिकित्सा कक्ष को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक परिवारों को सूचीबद्ध गंभीर बीमारियों के लिए 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। जो मरीज आयुष्मान योजना के दायरे में नहीं आते, उनके लिए भी ओपीडी, दवाइयों, लैब टेस्ट और आपरेशन की दरें बेहद सामान्य और न्यूनतम रखी गई हैं। जनरल मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, न्यूरोलॉजी विभाग, यूरोलॉजी विभाग, हृदय रोग विभाग और आपातकालीन चिकित्सा जैसे सभी प्रमुख विभागों का इलाज बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध है। 

शुभारंभ के इस भव्य अवसर पर डॉ अशोक राय ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल एक अस्पताल खोलना नहीं, बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐसा विश्वास पैदा करना है जहां हर मरीज को न्यूनतम खर्च में सर्वोत्तम इलाज मिल सके। लक्ष्मी हॉस्पिटल मानवता की सेवा और स्वास्थ्य के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। हमारा लक्ष्य है कि पैसे की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति का इलाज न रुके। उन्होने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु 1 जुलाई, डॉक्टर्स डे पर एक बृहद स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित है। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से डॉ विकास भटनागर, डॉ शशि शेखर सिंह, डॉ शशिकांत सिंह, डॉ अमीर शम्स, डॉ विकास मौर्य, डॉ शगुफ्ता अफ्फीन अंसारी, डॉ शम्स तबरेज, समर जयसवाल आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी निदेशक डॉ आदर्श राय ने किया।