Kashi ka News. सीएम योगी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

 सीएम योगी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय महिला जिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग) कबीरचौरा में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 440 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर आयोजित यह आयोजन समाज के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को मजबूत करने वाला है। एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक होता है, इसलिए स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पातालपुरी मठ के महंत बालक दास महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। विशिष्ट अतिथी प्रदीप अग्रहरि महानगर अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) ने युवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नि वर्तमान जिला संयोजक सुनील सिंह, नि0 जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, नि0 महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, नि0 महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, नि0 महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नि0 महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, रुद्र पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल, नि0 वर्तमान मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, नि0 महानगर संगठन मंत्री नीतीश सिंह( रौनक), नि0 वर्तमान मंत्री मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मनीष वर्मा, कार्यसमिति सदस्य विकाश जैन, लहुराबीर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, एवं विभिन्न सामाजिक संगठन तमाम व्यापार मंडल एवं 12 मण्डल इकाई के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागढ़ इस रक्तदान जैसे पवन पर्व पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।