Kashi ka News. मारवाड़ी समाज द्वारा मालपुआ एवं शिकंजी का वितरण।

 मारवाड़ी समाज द्वारा मालपुआ एवं शिकंजी का वितरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मारवाड़ी समाज वाराणसी द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बांसफाटक पर शिव भक्त सेवा शिविर का आयोजन सोमवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक आनन्द तुलस्यान एवं आलोक मोदी के संयोजकत्व मे सभी भक्तों मे मालपुआ और शिकंजी का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनूप सर्राफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, समाज कल्याण मंत्री हेमदेव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम बूबना, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, सांस्कृतिक मंत्री अजय यादुका, निधी देव अग्रवाल, 

केशव अग्रवाल, यदुदेव अग्रवाल, आयुष मुरारका, अंकुर खेमका, कृष्ण कुमार काबरा, दीपक गोयल सहित अनेक लोगो उपस्थित रहे।