Kashi ka News. नीट परीक्षा घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस।

 नीट परीक्षा घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। नीट परीक्षा में हुए कथित घोटाले, पेपर लीक एवं परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं के विरोध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा शनिवार सायंकाल टाउनहॉल, मैदागिन से मैदागिन चौराहा तक विशाल मशाल जुलूस के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। जुलूस मे उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी विवेक यागवाल ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आया घोटाला केवल एक परीक्षा की विफलता नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और विश्वास पर सीधा हमला है। 

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है, स्थिति बेहद चिंताजनक है। यदि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं माता कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश में सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम का समापन किया। 

जुलूस मे महानगर चंचल शर्मा, अनुपम राय, धीरज सोनकर, ओम शुक्ला , रोहित दुबे, आयुष पटेल, ईशान पटेल, किशन यादव, अरुणेश सिंह अन्नू , सिद्धार्थ केशरी, महेश चौबे, सुजान ख़ान, आदर्श चौबे, अतुल उपाध्याय, मोईन रेहान, मानवेंद्र ओझा, सौरभ मिश्रा, प्रविश मिश्रा, संकट मोचन त्रिपाठी, सूरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्रगण शामिल रहे।