Kashi ka News. महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और सार्थक पहल।

 महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और सार्थक पहल।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, विदिशा शाखा द्वारा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से एक जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली युवती को उसके कार्य, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु लैपटॉप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा सरोज तुलस्यान ने कहा कि यह सहयोग केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रदान करना नहीं है, बल्कि एक युवती के सपनों को नई उड़ान देने तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक युग में तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह लैपटॉप उसके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा। 

विदिशा शाखा का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा, कौशल एवं उचित अवसरों के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने जीवन को संवार सकती हैं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर प्रीति बाजोरिया, मधु तुलसियान, मीनू केजरीवाल, सुगंधा केजरीवाल आदि सदस्याएं उपस्थित थी।