Kashi ka News. काशी का न्यूज़ के संस्थापक, संपादक आनंद सिंह अन्ना को पितृ शोक।

 काशी का न्यूज़ के संस्थापक, संपादक आनंद सिंह अन्ना को पितृ शोक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। काशी के वरिष्ठ पत्रकार ए्वं काशी का न्यूज़ चैनल के संस्थापक, संपादक आनंद सिंह अन्ना के पिता जगदंबा शंकर (83) वर्षीय का शनिवार की प्रातः 6 बजे मध्यमेश्वर, दारानगर स्थित आवास पर निधन हो गया। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। शवयात्रा सुबह 11 बजे उनके आवास से निकल कर मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान पर पहुंची। 

जहां पर उनको मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संतोष कुमार सिंह ने दी। शव यात्रा में बड़ी संख्या में समाजसेवी व पत्रकार एवं गणमान्य लोग शामिल थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र संतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह अन्ना, गोपाल जी तथा चार बहुएं एवं आधा दर्जन पुत्र व पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड गये।