Kashi ka News. हिंदू युवा वाहिनी द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का समापन।

 हिंदू युवा वाहिनी द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का समापन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। हिन्दू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योग शिविर मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर (गोरख टीला) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तीसरे दिन का शुभारंभ के मुख्य अतिथि पाताल पूरी महंत जगतगुरु बालकदेवाचार्य महाराज, महंत योगी रामनाथ महाराज (गोरखनाथ मंदिर मैदागिन) तथा विशिष्ट अतिथि मद्यनिषेध विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश रोशन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अश्वनी गुप्ता `विक्की", महानगर मिडिया प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाला एक प्राचीन विज्ञान है। यह जीवन जीने की एक उत्कृष्ट कला है, जो व्यक्ति को तनाव से मुक्ति एवं आंतरिक शांति प्रदान करती है।” योग गुरु विनोद व अखिलेश ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में योग साधकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर रुद्र पांडेय, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, नीतीश सिह, गप्पू सिह, उमेश सिंह, अमन अग्रहरी, सागर सेठ, गणेश वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, गोलू कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।