राज्यमंत्री द्वारा शिक्षक राजकुमार सैनी सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। बलूआरोड स्थित लेढूपुर श्री दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष /मंडल प्रभारी राजकुमार सैनी को शिक्षा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली
द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर गतिशील रहने की कामना किया।
इस सम्मान को पाकर राजकुमार सैनी ने मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का हृदय से आभार व्यक्त किया।


