Kashi ka News. राम मंदिर चढावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन।

 राम मंदिर चढावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे आम जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है। भगवान श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। यदि उनके मंदिर में चढ़ावे से संबंधित किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी लीपापोती करने के बजाय सरकार को पारदर्शिता दिखानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

कार्यक्रम में सजीव सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, गिरीश पाण्डेय, अशोक सिंह, वकील अंसारी, ओमप्रकाश ओझा, विनोद सिंह कल्लू,राजीव राम, रमजान अली, अखिलेश पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, खालिद सिद्दीकी, संतोष मौर्य, विजय देवल, राकेश सिंह, राजेश प्रजापति, आशुतोष पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, पुलक त्रिपाठी, सुभाष चन्द्र वर्मा, रामजी गुप्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।