Kashi ka News. कांग्रेसी नेता स्व सूरज हेगड़े का अस्थि कलश वैदिक मंत्रोचारण के साथ गंगा मे प्रवाहित।
कांग्रेसी नेता स्व सूरज हेगड़े का अस्थि कलश वैदिक मंत्रोचारण के साथ गंगा मे प्रवाहित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कर्नाटक सरकार में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय सूरज हेगड़े के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को उनके परिजन अस्थि कलश लेकर काशी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण व धार्मिक विधि-विधान के बीच मां गंगा की पावन गोद में उनका अस्थि विसर्जन किया गया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने स्व हेगड़े को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने स्व सूरज हेगड़े को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सचिव सूरज हेगड़े का निधन केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति है। हेगड़े कांग्रेस के समर्पित, कर्मठ और दूरदर्शी नेता थे। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और अपनी मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा तथा नेतृत्व क्षमता के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। वे राहुल गांधी के बेहद करीबी सहयोगियों में थे। उनका असमय निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम मे परिजनों के साथ चंचल शर्मा, रोहित दुबे, किशन यादव, विनीत चौबे, परवेज ख़ान, अनुभव राय, रामजी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


