Kashi ka News. अब काशीवासी करें सकेगें सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारीयों के मोबाइल पर संपर्क।
अब काशीवासी करें सकेगें सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारीयों के मोबाइल पर संपर्क।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। नगर निगम वाराणसी ने शहरवासियों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर और उनके कार्यक्षेत्र की विस्तृत सूची सार्वजनिक कर दी है। अब नागरिक अपनी समस्या से संबंधित अधिकारी तक सीधे पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसके समाधान की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम द्वारा जारी सूची में अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, पशु कल्याण विभाग, कर विभाग, परिवहन और स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके जिम्मेदार कार्यों का विवरण शामिल किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है। सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, जलापूर्ति, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण, अतिक्रमण, कर वसूली, पार्कों के रखरखाव और आवारा पशुओं से जुड़ी शिकायतें अब सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेंगी। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि अधिकारियों के संपर्क विवरण सार्वजनिक होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता तथा प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्या के अनुसार संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। "जागरूक नागरिक, बेहतर काशी" की सोच के साथ नगर निगम की यह पहल शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नगर निगम के प्रमुख अधिकारीयों मे दुर्गा मिश्र (अपर नगर आयुक्त) मो0- 7065126463 कार्य: शहर की साफ-सफाई, कूड़ा उठान, डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं कूड़ा निस्तारण। सीमा पाण्डेय (अपर नगर आयुक्त) मो0-8601872600 कार्य: निर्वाचन, जनगणना, नकल, अभिलेखागार एवं निगम विभागों का पर्यवेक्षण। अमित कुमार (अपर नगर आयुक्त) मो0- 9151959120 कार्य: राजस्व, अतिक्रमण, अनुज्ञा एवं नजूल संबंधी कार्य। विनोद कुमार गुप्ता (अपर नगर आयुक्त)मो0- 8189 092757 कार्य: परिवहन, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, विद्युत शवदाह गृह, शिकायत निस्तारण। कृष्ण चंद्र (संयुक्त नगर आयुक्त) मो0- 8417960695 कार्य: उद्यान विभाग। अनिल कुमार यादव (सहायक नगर आयुक्त) मो0- 7800080999 कार्य: राजस्व, अतिक्रमण, विधि, कंप्यूटर सेल, मीडिया एवं अभिलेखागार। डॉक्टर सुरेंद्र कुमार चौबे (नगर स्वास्थ्य अधिकारी) मो0- 8601872603 कार्यः स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, सफाई व्यवस्था। सुरेश चंद्र (मुख्य अभियंता) मो0- 9359233448 कार्यः सड़क, नाली निर्माण, मरम्मत, तालाब एवं कुओं का जीणोंद्वार। अनूप सिंह (महाप्रबंधक जलकल) मो0- 8935000951 कार्य: पिया जल आपूर्ति सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई। विश्वनाथ (सचिव जलकल) मो0- 9151023806 कार्य: पेयजल एवं सीवर संबंधी। कुमार असीम रंजन (मुख्य कर निर्धारण अधिकारी) मो0- 7351450830 कार्यः जीआईएस, एमआईएस, कर एवं कंट्रोल रूम। पीयूष नेहरा (सहायक अभियंता विद्युत) मो0- 9151023835 कार्य: स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत व्यवस्था। डॉ विजय अमृतराज (पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी) मो0-8303701028 कार्य: पशु कल्याण, आवारा पशु पकड़ना, गौशाला एवं कांजी हाउस। विजय कुमार सिंह (उद्यान अधीक्षक) मो0-7905847642 कार्य: पार्कों का रखरखाव एवं वृक्षारोपण। संदीप माणिक (जोनल स्वच्छता अधिकारी) मो0-9410290974 कार्य: आदमपुर, भेलूपुर, दशाश्वमेध, कोतवाली, सारनाथ, वरूणापार एवं रामनगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था। सुमन राय (अभियंता स्मार्ट सिटी) मो0-9667498044 कार्य: परिवहन विभाग। कृष्ण चंद्र (संयुक्त नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी, भेलूपुर) मो0-8417960695 कार्यः भवन मानचित्र, नामांतरण, संपत्ति कर वसूली, सफाई एवं अतिक्रमण संबंधी कार्य। जितेंद्र कुमार आनंद (संयुक्त नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी) मो0-8601872663 कार्य: अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई, भवन मानचित्र कर वसूली सफाई एवं अतिक्रमण नियंत्रण। नगर निगम द्वारा जारी सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर नगरवासी अपनी समस्याओं के लिए अब सीधे शिकायत कर सकते हैं।


