Kashi ka News. अजय नॉलेज गैलरी का हुआ उद्घाटन।

 अजय नॉलेज गैलरी का हुआ उद्घाटन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) कार्यालय इंदिरानगर, चितईपुर में अजय नॉलेज गैलरी का भव्य उद्घाटन काशी की प्रख्यात कवयित्रि डॉ सविता सौरभ एवं परिषद के संरक्षक हंस तिवारी परम, महामंत्री नाथ सोनांचली तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दबंग द्वारा फीता काट कर किया गया। 

इस अवसर र डॉ सविता सौरभ ने अजय नॉलेज गैलरी को वाराणसी का प्रथम लघु नॉलेज गैलरी बताया, वहीं नाथ सोनांचली ने नये कवियों और विद्यार्थियों के लिये साहित्यिक, शैक्षणिक और सामान्य ज्ञान का सुलभ संस्थान बताया। गिरीश पांडेय काशिकेय और दीपक दबंग ने कहा कि इस भगीरथ प्रयास और नेक कार्य के लिये चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी0 राम नरेश 'नरेश' द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में किये गये इस ऐतिहाासिक कार्य से काशी विद्वत समुदाय गौरवान्वित हुआ है। गैलरी में हिंदी शब्दकोश, गज़ल संग्रह व काव्य संग्रहों से भरी करीब 800 पुस्तकों की यह गैलरी अपने आप में ज्ञानार्जन के लिये संस्था की एक अनमोल साहित्यिक धरोहर है। 

इस समारोह में माधुरी मिश्रा, डॉ छोटेलाल सिंह मनमीत, प्रियदर्शी अशोक सिंह मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास, आनंद सिंह अन्ना आदि उपस्थित रहे। संचालन नाथ सोनांचली, रामनरेश 'नरेश' धन्यवाद ज्ञापन ने किया।