पेपर लीक पर मोदी सरकार मूक-बधिर हो जाती है- राघवेंद्र चौबे
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। वर्ष 2018, 2021, 2024, 2026 में नीट परीक्षा में गडबडियो एंव पेपर लीक के मामले पर आज लहुराबीर स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामला मोदी सरकार के सत्ता में आते ही 2015 में जब एआईपीएमटी ( वर्तमान नीट) से ही शुरूआत हो गया था।देश में युवाओ और छात्रो के भविष्य के साथ लगातार हो रही भयावह त्रासदी के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की माँग करती है। क्यों री-नीट परीक्षा में कई जगह अनियमितता और भ्रष्टाचार प्रकाश में आया है।
जिला व महानगर अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व राघवेन्द्र चौबे ने सयुक्त रूप से कहा कि नीट की परीक्षा हो या अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक पर मोदी सरकार मूक-बधिर हो जाती हैं। आगामी 10 जुलाई को "शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ" के तहत " छात्रो की गूंज" कार्यक्रम में राहुल गाँधी छात्रो से संवाद करने प्रयागराज आ रहे है जिसमे सभी छात्र-छात्राओ, अभिभावको को शामिल होने के लिए मो0-08044186998 पर मिस्ड काल कर प्रतिभाग एंव अपने विचार रखने की अपील किया।
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से फ़साहत हुसैन बाबू, पार्षद दल नेता गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, वकील अंसारी, मयंक चौबे, संतोष चौरसिया, किशन यादव शामिल रहे।


