चौक पुलिस द्वारा बेनियाबाग मर्डर केस का खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.6.2026 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में मु0अ0सं0-0102/2026 धारा 103 (1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित विशाल भारतीय उर्फ जानू पुत्र स्व राजेन्द्र भारतीय निवासी म0नं0- सी0के0 66/16 बेनियाबाग थाना चौक उम्र करीब 20 वर्ष, विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी चुरामनपुर थाना लोहता उम्र करीब 24 वर्ष, सुजीत बाल्मिकी पुत्र संजय बाल्मिकी निवासी ग्राम मरेठवा पोखरा थाना लोहता उम्र करीब 19 वर्ष, कृष्णा बाल्मिकी पुत्र मनोज वर्ष निवासी म0नं0 सी0के0 66/16 बेनियाबाग थाना चौक,उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार कर, कब्जे से 1 देशी पिस्टल व 2 मोटर साईकिल बरामद किया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 15.6.2026 को रात्रि में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदिका के पति को गोली मारकर हत्या कर देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना चौक द्वारा मु0अ0सं0-0102/2026 धारा 103 (1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी पियरी, उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल, उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना चौक, हे0का0 विनोद कुमार सरोज थाना चौक, हे0कां0 दिलीप कुमार सिंह थाना चौक, कां0 पारूल कुमार थाना चौक, कां0 राज मल्होत्रा थाना चौक, रि0का0 हीरालाल थाना चौक, उ0नि0 गौरव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक आयुष पाण्डेय एसओजी, आरक्षी आलोक मौर्य एसओजी, आरक्षी इंद्रेश सिंह एसओजी, आरक्षी प्रेमशंकर पटेल एसओजी, आरक्षी मनीष तिवारी एसओजी, आरक्षी सुमित शाही एसओजी, आरक्षी प्रशांत तिवारी सर्विलांस सेल, आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल को पुलिस उपायुक्त जोन काशी द्वारा सराहनीय कार्य हेतु 25000/- रुपये नगद इनाम धनराशि पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया है।


