प्रधानमंत्री ने भारत को दिलाई वैश्विक स्तर पर पहचान- किशोर सेठ
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी, स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई संदेश प्रेषित किया है।
उन्होंने कहा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि देश की जनता के आपके प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 10 जून 2026 को उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
तीन बार लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर बने रहना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना की कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहकर भारत को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयामों तक पहुंचाते रहें।


