भारत विकास परिषद की पांच दिवसीय ‘बाल संस्कार’ शिविर का समापन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा सूत्र “संस्कार” के अंतर्गत ब्रह्मकुमारी शिक्षा संस्थान महमूरगंज में पाँच दिवसीय ‘बाल संस्कार शिविर’ चला, जिसमें पेंटिंग, योग, मंत्र, उच्चारण, पौराणिक कहानियों के माध्यम से बच्चों को अपने संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।
शिविर में चार दिनों मे मंत्र व अर्थ प्रतियोगिता में दिव्यांश प्रथम, आयुषी द्वितीय तथा ज्योति को तृतीय पुरस्कार मिला। पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता में पियूष प्रथम, अनन्या विश्वकर्मा द्वितीय व दीपशिखा तृतीय रही। स्वस्तिक बनाने के प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, कृषा द्वितीय व अनन्या तृतीय रही।
प्रान्तीय सह-गतिविधि संयोजक संस्कार के पंकज पटेल, प्रान्तीय सह-गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता की सीमा श्रीवास्तव, निवर्तमान कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, शाखा कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, शाखा गतिविधि सह-संयोजक द्वय पर्यावरण के प्रवीण श्रीवास्तव व निशांत सिंह ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। अंत मे गतिविधि सहसंयोजक संस्कार डॉ आहुति सिंह, शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल द्वारा बच्चों को लेखन सामग्री किट, फल व बिस्किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिका विमला सिंह सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहें।


