Kashi ka News. आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत थाना फूलपुर पुलिस एवं आरएएफ द्वारा फ्लैग मार्च।

 आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत थाना फूलपुर पुलिस एवं आरएएफ द्वारा फ्लैग मार्च।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) वाराणसी के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गोमती, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती एवं सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा के आदेश-निर्देशों के क्रम में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना फूलपुर पुलिस एवं 91वीं बटालियन आरएएफ द्वारा संयुक्त रूप से वाहन दस्ता के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान थाना फूलपुर क्षेत्र के कस्बा कठीराव बाजार, नयेपुर, ताड़ी, बरही नेवादा, कुआँर बाजार सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस एवं आरएएफ के जवानों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा मोहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर राजीव कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार ओझा, कमांडेंट 91वीं बटालियन आरएएफ, वीरेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, उपनिरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक आकाश कुमार सहित थाना फूलपुर पुलिस बल एवं आरएएफ के जवान उपस्थित रहे।