मोटिवेशनल सीरीज 'रिश्ते ही पूंजी है' प्रीमियम शो की हुई सराहना।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जेएसके फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल द्वारा शुरू की गई जीवन बदलने वाली मोटिवेशनल सीरीज "रिश्ते ही पूंजी है" का उद्घाटन 'प्रीमियर शो' गुरूवार को आशीर्वाद हॉस्पिटल, महमूरगंज में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और "प्रीत जहां की रीत सदा" संगीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। 9 मिनट का ये शो, रिश्तों को नई दिशा देगा" इस थीम पर बनी सीरीज का पहला एपिसोड देखकर सभी दर्शक अति उत्साहित हुए और मुक्त कंठ से सराहना की। भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों की कीमत और उन्हें निभाने की कला पर केंद्रित इस सीरीज ने लोगों के दिलों को छू लिया। संचालन पूजा गुप्ता एवं आकांक्षा मिश्रा ने किया।
इस मौके पर सुषमा अग्रवाल, डॉ दीपाली गुप्ता, डॉ समीर गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, संजीता अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, बलबीर सिंह बग्गा, दीपक अग्रवाल, मनीष शाह, संदीप मुखर्जी, अरविंद जैन, बृजेश दास लोड, राकेश अग्रवाल, मनीष रंजन, शुभो घोष, प्रियम गुप्ता, चंद्रशेखर राय, प्रदीप मेहरोत्रा, प्रदीप उपाध्याय, डॉ वीरेंद्र केशरी, शशिधर ईस्सर सहित अनेकों गणमान्य जनों ने संजीव अग्रवाल को बधाइयां प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


