निरोगी काया, स्वस्थ मन व आत्म शांति केवल योग से है संभव।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मारवाड़ी समाज की सभी संगठनों द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
योगाचार्या रीतू खेमका के नेतृत्व में सर्वप्रथम ओम प्रार्थना, व्यायाम, ताड़ासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, नौकासन, मरकटासन, भुजंगासन, प्राणायाम का योग करवाया गया एवं उसके लाभ बताए गये। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज वाराणसी, मारवाड़ी महिला संगठन, मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा, वरुणा शाखा, अन्नपूर्णा शाखा, उदय शाखा, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन विदिशा शाखा, मारवाड़ी युवा मंच काशी, काशी शिवा, अरिन्दम के सदस्यों के साथ अनेकों लोगों ने योग में भाग लिया। अंत मे योगाचार्य रितु खेमका का संस्था के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर का सम्मानित किया।
संचालन पवन कुमार अग्रवाल, धन्यवाद महेश चौधरी ने किया। संयोजन संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, राम बुबना, सुरेश तुलस्यान, उमाशंकर अग्रवाल, हेमदेव अग्रवाल, कविता भालोटिया, श्रद्धा अग्रवाल, स्मिता लोहिया, सरोज तुलस्यान, प्रीति बाजोरिया, चंदन खेमका, विनीता प्रसाद, सिल्की अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, निहारिका तोदी, सुनीता अग्रवाल, नेहा गोयल, आयुषी अग्रवाल, नीता गोयंका, कृतिका अग्रवाल, सुगंधा लोहिया, शिवांगी अग्रवाल, रितु केजरीवाल, राजेश पोद्दार, अमित तोदी, शरद जालान, श्याम सुंदर, हिम्मतसिका, दीपक गोयल, ईशाक शाह, विकास शर्मा, उमंग धारूका, आशीष अग्रवाल, अभिषेक डिडवानिया, हरि अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।


