Kashi ka News. राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों दबदबा।

 राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों दबदबा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन इंडिया द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर मे आयोजित 7वीं राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप मे वाराणसी के खिलाड़ियों नें शानदार प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता मे वाराणसी के विजेता खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग मे क्रमशः अंश द्विवेदी, अर्पित यादव, आर के, ओम सिंह, जान्हवी पांडे (गोल्ड मेडल) और श्रेयश, सत्यम राय, शिज पाल (सिल्वर मेडल) तथा श्रेयांश शर्मा, उत्कृष्ट मिश्रा, स्नेहा प्रजापति (ब्रोज़ मेडल) वही प्रणव तिवारी ने वाई क्रू इवेंट मे (गोल्ड मेडल) व माए माई इवेंट मे शानदार प्रदर्शन करते हुए (सिल्वर मेडल) प्राप्त कर वाराणसी जनपद को गौरवान्वित किया। 

प्रतियोगिता मे जज/रेफरी की दायित्व खिलाडी जय प्रकाश यादव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह वाराणसी ने निभाई। आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी वर्ल्ड युथ मुएथाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो ओलिंपिया शहर ग्रीस मे आयोजित होगा।