बाल हनुमान जी की कृपा से मै आज इस मुकाम हूँ- खुशी सिंह
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। इंटरनेशनल प्लेयर खुशी सिंह द्वारा तुलसी मानस मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित प्राचीन बाल हनुमान मंदिर मे संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के मंहत सत्यम त्रिपाठी महाराज ने बताया कि आज मंदिर मे संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम का आयोजन हनुमान जी की परम भक्त एवं जजमान इंटरनेशनल खिलाड़ी खुशी सिंह द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश कश्यप एवं डीएसपी विपिन द्वारा खिलाडी खुशी सिंह को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खुशी सिंह ने कहा कि आज मै जिस मुकाम पर हूं, वह बाल हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद का परिणाम है। मै बचपन से इनकी परम भक्त रही हूँ। आज हम सभी ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से हनुमान जी से विश्व मे शांति तथा जगत के सभी जीवों की कल्याण की प्रार्थना की गई। पाठ के तत्पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती हुई, उसके बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।


