जीएसटी जागरूकता पर फूलपुर व्यापारियों की बैठक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वाधान में सामुदायिक भवन पर जीएसटी जागरूकता अभियान और समस्या समाधान को लेकर व्यापारियों की बैठक की गई जिसके अंतर्गत राज्य कर विभाग वाराणसी के मुख्य अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की और व्यापारियों के अनेकानेक समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया तथा जीएसटी के जागरूकता के बारे में बताएं।
कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अधिकारियों को अंग वस्त्र मोमेंटो देकर और एक वृक्ष मां के नाम से पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का संचालन विशाल गुप्ता ने किया। बैठक में नागेश्वर मोदनवाल, भारत जायसवाल, राजकुमार गुप्ता राजू, पिंटू विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, आजाद फर्नीचर, संतोष सेठ, दिलीप सेठ, राहुल सेठ, अनिल आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।


