Kashi ka News. वाराणसी व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

 वाराणसी व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।  

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी का 54 वां जन्म दिवस व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने सिगरा स्थित में हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन व आरती कर बच्चों में टॉफीयां एवं राहगीरों में मिठाइयां बांटकर धूमधाम से मनाया गया। 

इस मौके पर व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हनुमान जी का पूजा अर्चन करके हम लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किया गया और हमेशा मुख्यमंत्री के साथ देने का संकल्प लिया। वह गोरखनाथ मंदिर के महंत का दायित्व निभाते हुए भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व बखूबी निभाते हैं। हिन्दू धर्म के रक्षक के साथ ही युवाओं के दिलों पर राज करने वाले नेता है। योगी सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है तथा प्रदेश की जनता बहुत प्यार और सम्मान मे योगी बाबा से संबोधित करती है। 

इस मौके पर अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री कविंद्र जायसवाल, संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता, प्रभाकर, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, सुनील चौरसिया, रमेश भारद्वाज, रामबाबू चौरसिया, सत्यप्रकाश, आरती शर्मा, अम्बे सिंह, खुर्शीदा बेगम, महेश चौरसिया, दिपक वर्मा, एस एस बहल, हाजरा खातून, रूबी, अंजूम, नरगिस बानो के सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे।