Kashi ka News. मारवाडी समाज के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल व मंत्री संजीव शाह बने।

 मारवाडी समाज के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल व मंत्री संजीव शाह बने।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मारवाड़ी समाज, वाराणसी के संरक्षक मण्डल की बैठक आज लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी संस्था के संरक्षक मण्डल के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी ने की। 

बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-29 के लिए अध्यक्ष पद पर उमाशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम जालान, कमल अग्रवाल, मंत्री पद पर संजीव शाह एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनुज डिडवानिया का निर्विरोध निर्वाचित हुए। धन्यवाद ज्ञापन दीपक बजाज ने की। अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज राष्ट्रीय हित सामाजिक कार्य एवं मारवाड़ी समाज की युवा वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। हमारी संस्था का पढ़े लिखे मारवाड़ी समाज के लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना ही लक्ष्य होगा।

बैठक मे दीपक बजाज, विजय मोदी, सुमन सिंघी, दीनानाथ झुनझुनवाला, मदन लाल अग्रवाल, सत्यनारायण झुनझुनवाला, आनन्द लडिया, संजीव जालान, आनन्द स्वरुप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।