राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) उत्तर प्रदेश पूर्वी द्वारा आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में जनसेवा के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एवं रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य जांच कराई और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, बीएमआई जांच, आंख जांच स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर सेवा और समर्पण का परिचय दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि छात्र संगठन हमेशा समाजहित और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। स्वास्थ्य सेवा और रक्तदान जैसे कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जनसेवा के इस अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, इकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा, आदर्श सोनकर, हिमांशु पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे ।


