सीएम योगी के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगीनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर एक वृक्ष मां के नाम से फूलपुर व्यापार मंडल के व्यापारियों, समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया।
इस दौरान समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू ने क्षेत्रीय लोगो मे विभिन्न पौधों का वितरण करते हुए जागरूक करत हुए बताया कि एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान है। एक वृक्ष द्वारा लाखों रुपए की ऑक्सीजन निशुल्क मानव को प्राप्त होता है, इसलिए एक वृक्ष सभी अपने जीवन में जरूर लगाए।
पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधोरा व्यापार मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, ओमन, भरत, वीरेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग शामिल रहे।


